{"_id":"5b5627494f1c1b572f8b6264","slug":"21532372809-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी छवि वाले को न बनाएं थाना प्रभारी: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी छवि वाले को न बनाएं थाना प्रभारी: योगी
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दागी छवि के इंस्पेक्टर को थाना प्रभारी न बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों को साप्ताहिक टास्क दें। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत ‘एक गांव-एक तालाब’ योजना के अन्तर्गत जल संरक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने जल संरक्षण के लिए जन सहभागिता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके तहत प्रथम रूप से प्लास्टिक, पॉलिथीन तथा प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्णत: प्रतिबन्ध लगाया जाना है। इसके अलावा सभी विभाग के द्वारा व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सदर हरी शंकर माहौर, विधायक सिकन्दराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, कमिश्नर अजय दीप सिंह, जिलाधिकारी डॉ. रमा शंकर मौर्य, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।