फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए एक से बढ़कर एक माडल

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए एक से बढ़कर एक माडल

Sun, 22 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए एक से बढ़कर एक माडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं कम कीमत के वैकल्पिक उपकरणों की प्रदर्शनी एवं वैज्ञानिक व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि ठा रघुराज सिंह एवं डॉ. राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने क्लब की भूमिका एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ठा रघुराज सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी देश की भाग्यविधाता है। हमें छात्र व छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि हम ‘लो कॉस्ट-नो कास्ट’ पर क्या कर सकते हैं। इस पर छात्र-छात्राओं को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. एसके वार्ष्णेय ने कहा कि आधुनिक परिवेश में तकनीकी जानकारी के बिना सफलता की गारंटी नहीं है। जिला सेवायोजन अधिकारी देवप्रकाश गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया। पीयूषदत्त शर्मा ने कहा कि बहुत सी ऐसी मशीन हैं, जिनका हम जीवन उपयोग कर जीवन को लाभान्वित करते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन हुकुम सिंह एवं राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, हुकुम सिंह, प्रभात कुमार, नीतिका वार्ष्णेय, रिचा माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कृत छात्र-छात्राओं की सूची
कम कीमत में वैकल्पिक उपकरणाें की प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार- एक हजार रुपये नगद अमन तिवारी आईटीआई, अलीगढ़। सांत्वना पुरस्कार- सत्येद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, सुधीर कुमार (आईटीआई, अलीगढ़), सचिन पचौरी, साईनी अग्रवाल (आईटीएम कॉलेज), उर्वशी, निशा शर्मा, निशा चौहान, दर्शिता, नेहा (विवेकानंद कॉलेज) को मिला।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) पर विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम पुरस्कार- एक हजार रुपये नकद विपिन कुमार (विवेकानंद कॉलेज), सांत्वना पुरस्कार-सचिन कुमार पचौरी (आईटीएम कॉलेज), कीर्ति कश्यप (विवेकानंद कॉलेज), शीतल गौतम (टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज), अमन कुमार आदि छात्र छात्राओं को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed