फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी की

हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी की

Tue, 01 May 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मई महीने की शुरुआत से पहले हीट वेव यानी लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। विभाग लू को जन स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा मान रहा है।

सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों के सीएमएस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि अपने यहां आने वाले लोगों को बताएं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। तरल पदार्थ पिएं।

नीबू का पानी, आम का पना उपयोग करें। हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। कड़ी धूप से बचें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाकर गीले कपड़े से पोंछे या नहलाएं। लू लगने के लक्षणों को पहचानें।
विज्ञापन


बीमार लोगों और गर्भवती महिला के मामले में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा करते समय पानी साथ रखें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का घोल प्रयोग करें। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों से कहा गया है कि वह लू के मरीजों के उपचार में आने वाली दवाओं आदि का भी भंडार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed