फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एक ही दिन में जिले की 25 ग्राम पंचायतें ओडीएफ

एक ही दिन में जिले की 25 ग्राम पंचायतें ओडीएफ

Wed, 25 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में जिले की 25 ग्राम पंचायतें ओडीएफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत मंगलवार को मनाए गए पंचायती राज दिवस के मौके पर एक ही दिन में जिले में 25 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कर दिया गया। यही नहीं योजना में चयनित 57 गांवों के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीवी व रेडियो पर रूबरू होने का मौका मिला।
जवां ब्लाक के गांव तालिबनगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को दोपहर एक से ढाई बजे तक सुना। इसके बाद खुली बैठक में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और पेंशनरों का चयन किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज चयनित 57 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का आयोजन कर स्वच्छता अभियान के साथ ही सभी घरों में शौचालय निर्माण एवं उपयोग हेतु लोगों को प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को 25 ग्राम पंचायतों को खुले से शौच मुक्त ओडीएफ घोषित किया गया। बुधवार को इगलास तहसील के 6 गांव ओडीएफ घोषित किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक जनपद की 227 ग्राम पंचायतें ओडीएफ घोषित की जा चुकी हैं। इसी तरह हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे तो 2 अक्टूबर से पहले जनपद को ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि सभी 57 गांव पंचायतों में ओपन बैठकों में सरकार द्वारा जारी 16 योजनाओं के लाभार्थियों का चयन किया गया है।


उज्जवला योजना से सभी पंचायतों को शत प्रतिशत आच्छादित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव तालिबनगर में 25 शौचालयों के निर्माण की दोनों किश्तें पहले ही दी जा चुकी थी। अब ग्रामीणों की मांग पर 100 और शौचालयों की प्रथम किश्त मौके पर ही जारी कर दी गई। इस मौके पर डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह, एलडीएम आनंद गर्ग समेत बड़ी संख्या में अफसर एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed