फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ शहर में अलग-अलग दो लोगों की मौत

अलीगढ़ शहर में अलग-अलग दो लोगों की मौत

Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर में अलग-अलग दो लोगों की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के कोतवाली व बन्नादेवी इलाके में रविवार को हत्या की दो वारदातों ने पुलिस को दौड़ लगवाई। पहली वारदात की सूचना सुबह बन्नादेवी के लच्छिमपुर से मिली, जहां मकान में अकेले युवक की लाश जमीन पर पड़ी थी। पड़ोस के दोस्त पर शराब में कुछ मिलाकर पिलाकर मारने का आरोप है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। दूसरी वारदात भुजपुरा में दो दिन पहले मारपीट के मामले में जख्मी युवक की मौत की है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


पत्नी मायके गई, पति की लाश मिली
बन्नादेवी के लच्छिमपुर निवासी 28 वर्षीय प्रवीन उर्फ पिंकू पुत्र कुंजीलाल ढलाई का काम करते थे। अपने मकान में पत्नी दुर्गा व 4 साल की बेटी वंदना के साथ रहते थे। 8-10 दिन पहले दुर्गा बेटी को लेकर अपने मायके सराय काबा चली गई थीं। इसके बाद से प्रवीन का खाना पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई जयप्रकाश के साथ रह रही मां बनाकर दे जाया करती थीं। रोजाना की तरह रविवार की सुबह करीब सवा दस बजे प्रवीन की मां खाना लेकर पहुुंची तो देखा कि प्रवीन की लाश कमरे में जमीन पर पड़ी है, और घर का दरवाजा खुला हुआ है। इस पर मां ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई जयप्रकाश का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले प्रवीन के दोस्त ने रात को शराब में मिलाकर कुछ जहरीला पदार्थ दिया है, जिससे भाई की मौत हुई है। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई होगी। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन


जुए के विवाद में दोस्तों ने पीटा, अब मौत
कोतवाली ऊपरकोट इलाके के भुजपुरा नगला आशिक अली अनार कली का 24 वर्षीय शानू इदरीश पेशे से रिक्शा चालक थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पूरे परिवार व पत्नी तबस्सुम, 3 साल के बेटे समीर के साथ कई साल से किराये के मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह इलाके के ही फिरोज, लल्ला और दो अन्य के साथ शराब पीने के साथ जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान हार-जीत को लेकर हुए विवाद में उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंटों से प्रहार किए गए। इसी मारपीट में शानू इदरीश के गंभीर चोटें आईं। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दोपहर में परिजन शानू को दिल्ली लेकर जा रहे थे, तभी टप्पल के आसपास रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को वापस घर ले आए। यहां परिजनों के कोहराम व करुण क्रंदन के दौरान किसी ने पुलिस को जाम व हंगामे की सूचना दे दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि वहां जाम, हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर राजीव सिरोही के अनुसार मृतक की बहन की तहरीर पर मारपीट में फिरोज व लल्ला आदि पर मुकदमा दर्ज था, जिसे तरमीम किया जाएगा। फिलहाल लल्ला हिरासत में है। फिरोज की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed