{"_id":"5ace6f604f1c1b4b3e8b4a42","slug":"21523478368-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।
गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मच्छरों के साथ ही मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला मलेरिया विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर फागिंग भी करायी गई और लोगों को जागरूकता के पंफलेट भी बांटे गए।
अब सीएमओ की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी अस्पताल मलेरिया रोधी दवाएं अपने पास रखें और जरूरत पढ़ने पर मरीजों को दवा उपलब्ध कराएं। इसके अलावा संचार माध्यमों में मलेरिया से बचाव और उपचार के संबंध में सूचनाएं प्रकाशित करवाएं।
इसके अलावा बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में टीम गोंडा के गांव सड़ा में पहुंची और वहां पर दवा आदि का छिड़काव किया। साथ ही लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बंटवाए। शहर में नगरीय मलेरिया टीम द्वारा वार्ड नंबर छह पार्षद राजकुमार के क्षेत्र डोरी नगर में एंटी लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया।