{"_id":"5a7b66aa4f1c1b387b8b522a","slug":"21518036650-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की शिकायत, हरदुआगंज थाने को बेच रहे भूमाफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की शिकायत, हरदुआगंज थाने को बेच रहे भूमाफिया
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की शिकायत, हरदुआगंज थाने को बेच रहे भूमाफिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पान वाली कोठी निवासी हुमा चौधरी पुत्री अब्दुल कबीर खां ने जिलाधिकारी कार्यालय में की गई शिकायत में कहा है कि भूमाफिया हरदुआगंज थाने की जमीन बेचने की कोशिश में लगे हैं।
अपनी जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने बाउंड्री निर्माण का कार्य रुकवा दिया है।
हुमा चौधरी के अनुसार हरदुआगंज थाने के पीछे उनकी मां नुसरतउन निशा उर्फ नुसरत बानों की गाटा संख्या 1172 में 0.446 हेक्टेयर जमीन खेवट नम्बर एक नान जेड ए में मौजूद है। इससे लगी हुई गाटा संख्या 1167, 1168 व 1169 की जमीन तहसील अभिलेखों में हरदुआगंज थाने के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि कुछ भूमाफिया थाने में दर्ज गाटा संख्या 1167, 1168 व 1169 का फर्जी तरीके से बैनामा कर रहे हैं। साथ ही उससे लगी उनकी मां के नाम वाली जमीन पर बाउंड्रीवाल कर उस पर भी कब्जा करने की फिराक में हैं। अवैध निर्माण रोकने लिए कहने पर भूमाफिया उनसे एसडीएम का आर्डर लाने की बात कहते हैं। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
- शिकायती पत्र मिला है। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। थाने की जमीन बेचने की जांच की जा रही है। तहसील कोल से जमीन की पैमाइश कराने के लिए भी कहा गया है। विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हरदुआगंज