{"_id":"5a29a4584f1c1b69678c0969","slug":"21512678488-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या सांसद की शिकायत पर हुआ प्रधानाचार्यों पर मुकदमे का आदेश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या सांसद की शिकायत पर हुआ प्रधानाचार्यों पर मुकदमे का आदेश?
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
तो क्या सांसद की शिकायत पर हुआ प्रधानाचार्यों पर मुकदमे का आदेश?
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा में रुके हुए परीक्षा परिणामों का मामला सांसद सतीश गौतम और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गौतम सीएम के संज्ञान में लाए थे। माना जा रहा है कि सांसद की ही शिकायत पर जिले के 25 प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए गए हैं। सीएम के आदेश पर उनके प्रमुख सचिव ने गड़बड़ी में शामिल प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को दिए। इस आदेश से प्रधानाचार्यों में हड़कंप मचा रहा। ये प्रधानाचार्य अपने बचाव के उपाय तलाश कर रहे हैं। वहीं इस सिलसिले में संयुक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) डॉ. महेंद्रदेव का कहना है कि शासन के आदेश का पालन कराया जाएगा।
यहां पिछले शैक्षणिक सत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा में काफी गड़बड़ी हुई थी। हजारों ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करा दिया गया, जिनके पास कोई प्रमाणपत्र नहीं था। इसके चलते काफी तादाद में परीक्षार्थियों के परीक्षाफल रोके गए थे। इन परीक्षार्थियोें के रिजल्ट घोषित करने की मांग क्षेत्रीय सांसद सतीश गौतम व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने सीएम से की थी। इस पर सीएम ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके चलते ही ऐसे अग्रसारण केंद्रों जहां अपात्र व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र भरवाए गए, उन विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधकों के विरुद्ध अन्य कार्रवाई के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करने के आदेश हुए।
उल्लेखनीय है कि इन प्रधानाचार्यों को निलंबित करने, विद्यालयों को डिबार करने जैसे आदेश सितंबर माह में ही दिए जा चुके थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सांसद सतीश गौतम की शिकायत भारी पड़ गई और अलीगढ़ व आगरा के 34 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ सीएम के प्रमुख सचिव ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में यह समाचार प्रकाशित होने के बाद पूरे दिन शिक्षा महकमों के गलियारों में इसी प्रकरण की चर्चा होती रही। इधर डीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि शासन का आदेश मिल गया है। जल्द ही इन 25 प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, साथ ही अन्य कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
फोटो...
मैं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से नहीं मिला। उनके सचिव को जरूर पत्र लिखा था। जिसमें यह कहा था कि जिन छात्रों के परीक्षाफल रुक गए हैं, उन्हें घोषित किया जाए। मैंने किसी प्रधानाचार्य या प्रबंधक की शिकायत नहीं की थी।
- सतीश गौतम, सांसद