{"_id":"5a04bd484f1c1b6e548bbfbb","slug":"21510260040-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में नशेड़ी फौजी ने किया हंगामा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में नशेड़ी फौजी ने किया हंगामा, गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में नशेड़ी फौजी ने किया हंगामा, गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस में बुधवार रात शराब के नशे में फौजी ने हंगामा करते हुए यात्रियों से अभद्रता की। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने फौजी को हिरासत में लेकर उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया। दूसरी ओर गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग कर रही महिला टीटी से बिना टिकट यात्रा करने वाले युवक ने अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वाले को दबोच लिया।
एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि बुधवार रात गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 में फौजी अरुण निवासी पौड़ी गढ़वाल ड्यूटी पर गुवाहाटी जा रहा था। आरोप है कि दिल्ली से जैसे ही ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। उसने ट्रेन में शराब पीना शुरू कर दिया। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो फौजी ने उनसे अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच कंडेक्टर से की, कोच कंडेक्टर ने रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से जीआरपी अलीगढ़ को सूचना दी। ट्रेन जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकी तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि गुरुवार को एक महिला टीटी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी। महिला टीटी ने एक युवक को रोका और उससे टिकट मांगा। युवक टिकट नहीं दिखा सका तो महिला टीटी ने उससे जुर्माना भरने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी ने महिला टीटी से अभद्रता कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को पकड़ लिया।