{"_id":"59fcd8f74f1c1bd0408b476c","slug":"21509742839-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के टाइगर लॉक में युवा दंपति सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के टाइगर लॉक में युवा दंपति सम्मेलन आज
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर लॉक में युवा दंपति सम्मेलन आज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा युवा दंपति सम्मेलन का आयोजन शनिवार को सांय 4 बजे से जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक में किया जाएगा।
इसकी जानकारी कुटुंब प्रबोधन के विभाग प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संयोजक देवेंद्र गुप्ता और आरएसएस के विभाग कार्यवाह ललित ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश एवं ब्रज प्रांत के कुटुंब प्रबोधन के अंबिका युवा दंपतियों को संबोधित करेंगे।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के एमडी प्रवीण अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि गौरव हरकुट मुख्य अतिथि होंगे। विश्व भारती पब्लिक स्कूल के मनोज जादौन एवं शिवालिक इंटरनेशनल के पंकज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आरएसएस के विभाग कार्यवाह ललित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना है। विशाल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।