फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुर्गेश से बोली पुलिस, दो लाख देने का क्या है सबूत?

दुर्गेश से बोली पुलिस, दो लाख देने का क्या है सबूत?

Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश से बोली पुलिस, दो लाख देने का क्या है सबूत?
दुर्गेश से बोली पुलिस, दो लाख देने का क्या है सबूत?
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सऊदी अरब में फंसने के बाद सकुशल भारत लौटकर आए सारसौल निवासी दुर्गेश सिंघल को अब स्थानीय स्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराशा हाथ लग रही है। इलाका पुलिस दुर्गेश को समझाने में लगी है कि उसका मुकदमा बेहद कमजोर है और इसमें कुछ नहीं हो सकता। जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं।


सारसौल के मुर्गा मंडी निवासी दुर्गेश सिंघल को वहीं के कुछ युवकों ने दो लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करते हुए सऊदी अरब भेज दिया था। वहां उससे ड्राइवरी की जगह मजदूरी कराई जाने लगी। तीन महीने तक बिना पैसे काम करने के बाद दुर्गेश वहां से भाग आया। गत शुक्रवार किसी तरह वह भारत लौटा है। दुर्गेश का कहना है कि बृहस्पतिवार को रसलगंज चौकी के इंचार्ज ने उसे बयान देने के बहाने बुलाया और आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर हतोत्साहित करने वाली बातें कहीं। कहा कि एसएसपी साहब की कार्यवाही अलग है और थाना पुलिस की कार्यवाही अलग है। दुर्गेश से पूछा कि जो रुपये उसने दिए, क्या उसका कोई सबूत है? वह अदालत में मुकदमा कैसे लड़ेगा? उसका केस बहुत कमजोर है। इसमें कुछ नहीं रखा है। दुर्गेश को अब एसएसपी से कार्रवाई की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed