फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

अलीगढ़ में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना
प्रदेश सरकार तोड़ रही सबका भरोसा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हुआ समाजवादी पार्टी का ‘देश बचाओ देश बनाओ’ अभियान अलीगढ़ में बारिश की भेंट चढ़ गया। कलक्ट्रेट के बाहर सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ धरना समय से पहले ही खत्म हो गया और मुख्य अतिथि सपा के एमएलसी उदयवीर सिंह का संबोधन तक नहीं हो सका।

यहां अचानक पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर ललकारा। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया था। जिसमें हिंदू और मुसलमान के साथ सातों जाति के लोगों ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


अब दोबारा से वही वक्त आ गया है कि भाजपा के झूठ, फरेब, तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जाए। हम सब मिल कर भाजपा भगाओ आंदोलन चलाएं। अचानक पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने सबको हैरत में डाल दिया। बाद में सपाई ये कहते रहे कि यूपी में गठबंधन होने के कारण कांग्रेस के नेता इस धरने में शामिल हुए। इस दौरान सपाइयों ने तस्वीर महल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने का संचालन कर रहे सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी प्रदेश सरकार पर खूब निशाना साधा। महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने कहा कि योगी सरकार ऐसा एक भी काम नहीं कर पाई जो पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया था। हां, लोगों पर सख्ती जरूर की जा रही है और उनके रोजगार छीने जा रहे हैं। पशु व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के सगे भाइयों वसीम और आशू की हत्या करने वालों का समर्थन विधायक कर रहे हैं। ये नहीं चलेगा।

छर्रा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह ने कहा कि आलू किसानों की दुर्दशा पर योगी सरकार मौन है। युवाआें को रोजगार नहीं मिल रहे। दिनदहाड़े लूट और हत्याएं हो रही हैं। लेकिन कोई कुछ नहीं कह रहा है। सपा नेता कुछ देर ही बोल पाये थे कि बारिश तेज हो गई और अचानक धरना समाप्त हो गया।

यहां पर पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम, पूर्व शहर विधायक जफर आलम, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव ठा.अनुराग सिंह, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, ठा.शीलेंद्र सिंह, शाहिद खां, नासिर अली चांद, जकी पार्षद, नईम, इं अफजाल हमीद सभासद केलानगर, डा. बादशाह खान, प्रशांत वाल्मीकि, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा की वादाखिलाफी जन जन तक ले जाएंगे : उदयवीर सिंह
ठा. राकेश सिंह के स्वर्णजयंती नगर स्थित आवास पर ठहरे एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति के मौके पर देश बचाओ देश बनाओ अभियान का आगाज फैजाबाद से किया है। इस प्रदेशव्यापी अभियान को अलीगढ़ में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है। बारिश के कारण वह धरने को संबोधित नहीं कर पाए लेकिन यहां बहुत भीड़ जमा हुई है।

इस अभियान में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा होगा। उनकी वादाखिलाफी जन जन तक पहुंचाई जाएगी। चुनाव में किए गए एक भी वादे को भाजपा निभा नहीं पाई है। अब सपा संसद से विधानसभा और वहां से सड़क तक धरना प्रदर्शन करेगी। आज भाजपा के किसी भी फैसले का विरोध करने वाले नेता पर झूठे मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं, उनको फंसाया जा रहा है या प्रलोभन देकर तोड़ा जा रहा है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

ठा.राकेश सिंह काफिला सबसे बड़ा
पूर्व छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह ने धरने में शामिल होने के लिए बड़ा काफिला निकाला। उनके आवास से कलक्ट्रेट तक कई दर्जन वाहन साथ चले। तस्वीर महल पर वाहनों की पार्किंग कराई गई।

कुछ लोग अंदर घुसे तो उनको बाहर लाया गया
धरने के बीच में बारिश होने के कारण कुछ लोग अचानक कलक्ट्रेट परिसर में अंदर घुस गए। इन लोगों को बड़े नेता तुरंत अंदर से बाहर बुला लाए। इस दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला फूंकने का कार्यक्रम भी नहीं हो सका। कलक्ट्रेट के दोनों ओर सपाइयों के वाहनों का काफिला लगा रहा।

सपा के बड़े नेता नहीं बोल पाए
धरने को संबोधित करने पहुंचे मुख्य अतिथि एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम, पूर्व शहर विधायक जफर आलम सहित कई सपा नेताओं के बोलने का नंबर तक नहीं आया। इनके संबोधन से पहले ही तेज बरसात होने से कार्यक्रम समाप्त हो गया।


जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जारी रहेंगे आंदोलन
अपने काफिले व दल-बल के साथ पहुंचे मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव ठा. अनुराग सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगे और इस तरह के आंदोलन आगे भी होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed