{"_id":"598b7c084f1c1b97708b466f","slug":"21502313480-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में स्कूली बच्चों के बैग आए, जांच के बाद होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में स्कूली बच्चों के बैग आए, जांच के बाद होगा वितरण
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों के बैग आए , जांच के बाद होगा वितरण
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जल्द ही स्कूली बैग मिलेंगे। तीन ब्लॉक क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए आपूर्ति आ गई है। अभी शेष ब्लॉकों की आपूर्ति भी जल्द आ जाएगी। इसके बाद इन बैगों के सैंपल की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी और फिर इनका वितरण होगा।
पिछली सरकार की तरह इस सरकार ने भी यह घोषणा की थी कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बैग दिए जाएंगे। अब बैगों की आपूर्ति शुरू हो गई है। पहले चरण में यहां बिजौली, इगलास और गंगीरी क्षेत्र केविद्यालयों में बैगोें की आपूर्ति भेजी गई है।
अन्य ब्लॉकोें व नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के लिए भी बैग आ जाएंगे। तीन तरह के बैग बच्चों को वितरित किए जाएंगे। कक्षा एक से तीन, कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को अलग-अलग साइज के बैग दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसए धीरेंद्र कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी पांडेय ने बताया कि इन बैगों की क्वालिटी की पहले तो डीएम के आदेश पर प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी और उसके बाद इनका वितरण कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि जिले के 2.11 लाख बच्चों को बैग मिलेंगे।