{"_id":"598b7c054f1c1be56b8b46fb","slug":"21502313477-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पकड़े गए नकली सोना गिरवी रखने पहुंचे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पकड़े गए नकली सोना गिरवी रखने पहुंचे ठग
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़े गए नकली सोना गिरवी रखने पहुंचे ठग
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
गंगीरी कस्बे में एक दुकानदार के पास नकली सोना गिरवी रखकर रुपये लेने पहुंचे दो ठगों को दुकानदार ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए ठगों को दुकानदार कई घंटे तक बंधक बनाए रखा।
इस दौरान दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। फरार दो अन्य ठग कासगंज जिले के कस्बा सहावर के निवासी बताए जा रहे हैं।
गंगीरी कस्बा निवासी दुकानदार प्रमोल लाल के अनुसार उनकी दुकान पर नगला आफत इनायतगंज थाना छर्रा निवासी रामब्रज और बनी सिंह कासगंज निवासी अपने दो अन्य साथियों के साथ सोना गिरवी रखकर दो लाख अट्ठाइस हजार रुपये लेने आए थे।
विज्ञापन
ज्यादा धनराशि होने के कारण दुकानदार ने सोने को चेक कराया तो सोना नकली निकला। यह पता चलने पर कि दुकानदार को नकली सोने की जानकारी हो गई है तो वह बाइक पर भागने लगे।
इस पर दुकानदार ने शोर मचाते हुए पीछा किया और लोगों के सहयोग से गुरुकुल पर छर्रा थाना निवासी दो ठगों को पकड़ लिया। उनकी लोगों ने जमकर पिटाई की। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा के अनुसार दोनों ठगों से पूछताछ की जा रही है।