{"_id":"598b7c034f1c1b97708b466c","slug":"21502313475-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर आयुक्त, स्वास्\nथ्य विभाग से सीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर आयुक्त, स्वास् थ्य विभाग से सीएम ने की समीक्षा
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर बने साफ, लोग रहें डेंगू-चिकनगुनिया मुक्त
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों को व्यवस्थित, साफ सुथरा बनाए रखने, लोगों के स्वास्थ्य की देखरेख करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लखनऊ में बैठक की। प्रदेश के सभी नगर आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर जिलेवार समीक्षा की।
बैठक के संबंध में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में प्रदेश के सभी जिलों को पालिथीन मुक्त बनाना है। सड़क पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर रखा जाएगा। सभी जिलों में चिकनगुनिया, डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
निर्धारित लक्ष्य के तहत जिलों को खुले में शौच मुक्त बनाया जाएगा। जिले में गृहकर से छूटे हुए भवनों को गृह कर से आच्छादित कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी जिलों में, विशेष रूप से नगर निकायों में बायोमैट्रिक मशीन का उपयोग करने, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से एंटी लार्वा फागिंग युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों को चिकनगुनिया, डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम का सहयोग करने के निर्देश दिए।
पालतू कुत्ते-बिल्ली का भी पंजीकरण
घर में पाले जाने वाले कुत्ते, बिल्ली आदि का अब नगर निगम में पंजीकरण कराना होगा। इससे नगर निगम इस बात पर नजर रखेगा कि पालक अपने पशुओं, जानवरों को खुले में न छोड़ें। इसके लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है।