फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे, प्रदेश क्या संभालेंगे अखिलेश यादव

अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे, प्रदेश क्या संभालेंगे अखिलेश यादव

Mon, 07 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे, प्रदेश क्या संभालेंगे अखिलेश यादव
अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे, प्रदेश क्या संभालेंगे अखिलेश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं। वह प्रदेश क्या संभालेंगे। ऊर्जा मंत्री रविवार को क्वार्सी बाईपास स्थित शांति सुमंगलम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित जिला संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज विरोधियों में भगदड़ है। वहां विश्वास का संकट है। सपा-बसपा से चुने हुए प्रतिनिधियों का मोहभंग हो रहा है। ये लोग नहीं जानते कि कमल कीचड़ में खिलता है। ये लोग जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले मंत्रियों की संपत्ति बढ़ती थी और सरकार का खजाना लुटता था। केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों ने पार्टी एवं सरकार को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। राज्य में भी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा मुख्यमंत्री एवं पार्टी को दिया है।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा इकलौती पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता बड़े पद की अभिलाषा रख सकता है। दूसरी पार्टियों में सब पहले से तय होता है। उन्होंने कहा कि 11 लोगों ने जनसंघ की स्थापना की थी। आज यह वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक हैं। 18 राज्यों में हमारी सरकार है। देश के चार महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ता विराजमान हैं। आज देश एवं प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय की सोच वाली सरकार है और गरीबों को ध्यान में रखकर 100 से ज्यादा योजनाएं बनाई गई हैं। प्रदेश में योजनाओं का लाभ समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचने लगा है।

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। 2019 तक यूपी के हर घर को रोशन करेंगे और हर खेत तक बिजली पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एनर्जी आडिट शुरू दी जाएगी। इससे बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सकती है। एटा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया ने श्रीकांत शर्मा द्वारा किये गये कार्यों की जमकर तारीफ की।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, संचालन गौरव शर्मा एवं स्वागत मुकेश जिंदल ने किया। इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जिला प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, विवेक सारस्वत, संजीव राजा, दलवीर सिंह, मानव महाजन, अनिल पाराशर, अनूप वाल्मीकि, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राम सिंह, संयोजक सुनील पांडेय, विक्रम सिंह हिंडौल, डॉ. उमेश कुमारी, पीयूष दत्त शर्मा, चंद्रमणिक कौशिक, मयंक अग्रवाल, अनिल सेंगर, दीपक अग्रवाल, प्रशांत वार्ष्णेय, मीना कुमारी, सुधा सिंह आदि मौजूद थे।

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश होती रही। आगरा रोड पर स्वागत करने पहुंचे कई कार्यकर्ता बारिश में भीग गए। वहीं शांति सुमंगलम में कार्यक्रम के दौरान भी बारिश होती रही। बारिश के दौरान ही ऊर्जा मंत्री सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।


पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में इंतजार करते रहे कई अधिकारी
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित सर्किट हाउस में आना था, लेकिन पुलिस एवं एलआईयू के अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्लूडी सर्किट हाउस में मंत्री जी का इंतजार करते रहे। शहर क्षेत्र के विधायक भी वहीं पहुंच गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि श्रीकांत शर्मा का कार्यक्रम क्वार्सी बाईपास स्थित सर्र्किट हाउस में है तो वहां से भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed