{"_id":"5984dc224f1c1b5e568b4622","slug":"21501879330-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में किसानों ने एक माह बाद छोड़ा टप्पल थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में किसानों ने एक माह बाद छोड़ा टप्पल थाना
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह बाद किसानों ने छोड़ा टप्पल थाना
ब्यूरो, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)।
पांच जुलाई से टप्पल थाने के अंदर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। खुद डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय ने भाकियू के मंच पर पहुंचकर किसानों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का यथाशीघ्र निराकरण होाग। इसी के साथ पुलिस के सिर से बड़ा सिरदर्द दूर हुआ।
शुक्रवार को भाकियू ने टप्पल थाने में महापंचायत आयोजित कर रखी थी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। हालांकि गुरुवार को ही धरना समाप्त होने की भूमिका एसएसपी राजेश पांडेय ने किसान नेताओं के साथ टप्पल थाने में वार्ता कर तय कर दी थी।
फिर भी महापंचायत को देखते हुए टप्पल थाने में 4 सीओ, 2 कंपनी आरएएफ, 120 सिपाही, 30 दरोगा, 20 महिला सिपाही, 2 कंपनी सीआरपी, एसडीएम, एसपीआरए, एसडीएम खैर की तैनाती की गई थी। 15 थानेदार लगाए गए थे।
विज्ञापन
सुबह से महापंचायत में किसानों ने पुलिस-प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। अपराह्न करीब तीन बजे डीएम, एसएसपी वहां पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक अलग से प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता की।
इसके बाद डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाकियू के प्रदेश सचिव विजय तालान पर हमले की जांच एटा से वापस मंगवाने के लिए आईजी से बात करेंगे। पुन: जांच के लिए एक माह की मोहलत मांगी। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
महापंचायत की अध्यक्षता सिकंदर खां और संचालन जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने किया। महापंचायत में चौधरी अजब सिंह, सुघड़ सिंह, अनिल तालान, सुंदर सिंह बाल्यान, अशोक तालान, मुस्तकीम पठान, शशिकांत शर्मा, सुजान फौजदार, विजय तालान, विजयपाल सिंह, मनोज प्रधान, प्रेम सिंह जाखड़, संजय प्रधान, सुंदर सिंह, पवन खटाना, इंद्रजीत कसाना, अजयपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, राकेश चैधरी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इन मुद्दोें का कराया जाएगा निराकरण
- सीमा विवाद का सर्वे करा कर समाधान कराया जायेगा।
- 64.7 प्रतिशत व 10 प्रतिशत भूमि की किसानों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
- टोल फ्री के लिए प्राधिकरण, किसानों की वार्ता कराई जाएगी।
- बिजली व पानी की समस्या में शीघ्र सुधार होगा।
- आलू की सब्सिडी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
- जहांगीरपुर चीनी मिल संचालन के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
- सूखाग्रस्त का शीघ्र सर्वे शुरू कराया जायेगा।
- भू-माफिया, खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- टप्पल की सवारियों को हाईवे पर नीचे उतारने को लेकर परिवहन निगम अफसरों से वार्ता होगी।
- बाजरे का समर्थन मूल्य दिलाने का प्रयास होगा।