{"_id":"607f20468ebc3e8da825a384","slug":"215-people-covid-positive-eight-patients-died-city-office-news-ali2615340133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मरीजों की मौत, 215 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मरीजों की मौत, 215 संक्रमित
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच करती टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चार मरीजों सहित आठ लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को रिकॉर्ड 215 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 44 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 863 तक पहुंच गई है।
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में अतरौली के चखारा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, कुलदीप विहार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, खुर्जा की 60 वर्षीय महिला एवं खैर के मऊ की 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। खैर की महिला की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव थी। अन्य मृतक संदिग्ध हैं। प्राइवेट अस्पताल से लाए गए एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में पहुंचने के पहले हो गई। इसके अतिरिक्त शहर के प्राइवेट अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनकी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। मंगलवार को रिकार्ड 215 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह अब तक की एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। राजपैलेस से 26 वर्षीय युवती एवं 36 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित तीन लोग संक्रमित हैं। हालांकि चिकित्सक की अभी आरटीपीसीआर जांच नहीं हुई है। सिटी स्कैन से कोरोना की पुष्टि हुई है।
यहां मिले दो या उससे अधिक संक्रमित...
जवाहर नगर दुर्गा मंदिर के पास, पुलिस लाइन, पला रोड बैंक कॉलोनी, अवंतिका फेज-1 रामघाट रोड, विनय नगर क्वार्सी, ओमनगर, राज पैलेस, अनूपशहर रोड, शिवपुरी, गुरु रामदासनगर, प्रेमनगर, विष्णुपुरी बिजली घर के पास, सीएचसी अकराबाद, तालसपुर खुर्द, टोल प्लाजा गभाना, बेगमबाग, करेका इगलास, अचलरोड, सासनीगेट, न्यू सर सैयदनगर, क्वार्सी गली नंबर 2, सुरेंद्रनगर, पुष्पांजलि कॉलोनी, ज्ञान सरोवर आदि ।