फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एडीए में आज ठेकेदारों की हड़ताल

एडीए में आज ठेकेदारों की हड़ताल

Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
एडीए में आज ठेकेदारों की हड़ताल
एडीए में आज ठेकेदारों की हड़ताल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


भुगतान नहीं मिलने, कई तरह के सवाल उठाने से नाराज ठेकेदारों ने नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिकांश ठेकेदार दोनों विभागों में काम कर रहे हैं और रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। इसी विरोध के चलते बुधवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। जिससे प्रशासन तनाव में आ गया है। एडीए सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि ठेकेदारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी, लेकिन ठेकेदार मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा और वीसी निशा गोयल से आश्वासन दिलाने की मांग पर अड़े हैं। इसलिए हड़ताल स्थगित नहीं हुई है। वहीं, एडीए वीसी निशा गोयल ने इस संबंध में पांच पेज का विस्तृत विवरण पत्र मंडलायुक्त को भेजा है। जिसमें ठेकेदारों के सवाल, एडीए से जारी नोटिस, उनके जवाब, ठेकेदारों के आरोपों पर आख्या शामिल है।
---------
नगर निगम टेंडरों का बहिष्कार
अलीगढ़। ठेकेदारों ने नगर निगम के ढाई करोड़ रुपये के टेंडरों का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया है। ये ठेके नाला, नाली निर्माण और अन्य कार्यों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

--------
मंडलायुक्त का निरीक्षण कल
अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा का निरीक्षण गुरुवार को सुबह दस बजे से होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि नक्शे पास नहीं करने, अवैध निर्माण धवस्तीकरण कार्रवाई न होने पर एडीए अधिकारियों से जवाब तलब हो सकता है। क्योंकि पूर्व भी मंडलायुक्त अपने निरीक्षण में इन कामों के बारे में कड़ी नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed