{"_id":"595bdea94f1c1bf9138b46a1","slug":"21499193001-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से श्रावण शुरू और सोमवार को ही खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से श्रावण शुरू और सोमवार को ही खत्म
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से श्रावण शुरू और सोमवार को ही खत्म
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
आज से ठीक पांच दिन बाद श्रावण माह लग जाएगा। सोमवार से शुरू होने वाला श्रावण माह सोमवार को ही खत्म होगा। भगवान शंकर की पूजा के लिए इसे उपयुक्त समय माना जाता है। इसकी तैयारियां शिव मंदिरों में शुरू हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है।
10 जुलाई से शुरू होने वाला श्रावण मास सात अगस्त को खत्म होगा। इस बार सावन में चार के स्थान पर पांच सोमवार पड़ेंगे। श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि श्रावण माह का पहला सोमवार 10 जुलाई को, दूसरा 17 को, तीसरा 24, चौथा 31 को तथा पांचवा सात अगस्त को पडे़गा।
इस बार रक्षाबंधन भी सोमवार को ही मनाया जाएगा। पुराणों में भी भगवान शिव की आराधना के लिए श्रावण माह का उल्लेख किया गया है। विवाह योग्य युवक-युवतियां श्रावण के सभी सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसन्न करती हैं। श्रावण के सोमवार का महत्व इससे लगाया जा सकता है कि महानगर के सभी शिव मंदिरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। श्री खेरेश्वर महादेव, अचलेश्वर महादेव, भूमिया बाबा महादेव मंदिर पर श्रावण माह की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है।