{"_id":"59541a104f1c1b0f4c8b4643","slug":"21498683920-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मृत्यु के बाद दान दी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मृत्यु के बाद दान दी आंखें
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत्यु के बाद दो को नेत्र ज्योति दी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मानव उपकार संस्था की पहल पर सुरेंद्र नगर के रहने वाले डॉ. आर के गुप्ता ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान कीं। उनके पुत्र जितेंद्र गुप्ता और मानव उपकार के महामंत्री आलोक अग्रवाल ने बुधवार को उनके निधन के बाद उनकी आंखें दान करने की औपचारिकता पूरी की।
बुधवार की सुबह डॉ. आरके गुप्ता का निधन हो गया। सभी परिजनों की सहमति पर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज की नेत्र बैंक को आंखें दान करने का फैसला लिया गया।
मेडिकल कालेज के नेत्र बैंक के निदेशक प्रो. एसएन असकरी, चेयरमैन प्रो. आरआर शुक्ल को सूचित किया गया। इस पर बैंक के कोआर्डिनेटर प्रो. अदीब आलम के द्वारा डॉ. शाकिब, डॉ. अहमद अब्दुल्ला, टेक्नीशियन मो. साबिर और नासिर अहमद ने सुरेंद्र नगर स्थित घर पर पहुंचकर आंखों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
नेत्र दान करने पर उन्होंने परिजनों और संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानव उपकार के विष्णु कुमार बंटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।