फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हर चुनावी गतिविधियों पर रहेगी निगरानी टीमों की निगाह

हर चुनावी गतिविधियों पर रहेगी निगरानी टीमों की निगाह

Wed, 20 Mar 2019 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
हर चुनावी गतिविधियों पर रहेगी निगरानी टीमों की निगाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में हर चुनावी गतिविधि निगरानी टीमों की निगाहों में रहेगी। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी, एमसीसी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं उड़न दस्ता टीमें बनायी गई हैं। यह टीमें शिकायत प्राप्त होने के 15 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचेंगी और समस्या का निराकरण कराएंगी। इसकी सूचना जिला स्तरीय टीम को भी देंगी।


यह जानकारी प्रेस को देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जनपद में प्रारंभ हो चुकी है। जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन होंगे। नामांकन हेतु नामांकन कक्ष में केवल 5 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेेंगे तथा निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जाएगी। व्यय अनुवीक्षण, एमसीएमसी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीम प्रत्येक बूथ स्तर पर की जा रही कार्यवाही पर विशेष नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


यदि किसी भी प्रकार से मतदाता को प्रभावित करने तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया तो संबंधित टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी निर्वाचन हेतु निर्धारित 70 लाख रूपये व्यय की सीमा के अंदर ही खर्च करेंगे। कलक्ट्रेट वार रूम में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो 24 घंटे कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका टोल फ्री नंबर 1950 है जो किसी भी क्षेत्र से चुनाव से संबंधित शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारण की कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि के माध्यम से किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं आने चाहिए और न ही कोई ऐसा समाचार या पंपलेट बांटा जाए जिससे किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों में वैमनस्यता की भावना उत्पन्न न करें।


मंडलायुक्त ने सभी को दी होली की शुभकामनायें
आयुक्त अलीगढ़ मंडल अजय दीप सिंह ने रंगो के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी मंडल वासियों विशेषकर बहुसंख्यक वर्ग के लोगों को होली की शुभकामनायें एवं हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव कौमी एकता एवं प्रेम का संदेश देता है। डीआईजी डा. प्रितेंदर सिंह, अपर आयुक्त शमीम अहमद खान, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा के साथ.साथ सभी मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी लोगों को होली की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed