{"_id":"5c802ab4bdec221427739eba","slug":"201551903412-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पुराने नांद पीतल चोरी मामले में दोष मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल पुराने नांद पीतल चोरी मामले में दोष मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
चार साल पुराने पीतल की नांद चोरी के एक मामले में डेढ़ वर्ष जेल काटने के बाद आरोपी अदालत से दोषमुक्त हो गया है। नांद की कीमत तो दो हजार रुपये थी, लेकिन इस कवायद में घर के बर्तन बिक गए और बेटी की शादी टूट गई। घटना के बाद आरोपी की नौकरी चली गई और पूरा घर बिखर गया। बचाव पक्ष से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि सन 2015 में थाना टप्पल क्षेत्र से पीतल की नांद चोरी का एक मामला अदालत में आया।
इस प्रकरण में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी मुकेश (सामाजिक कारणों से नाम बदल दिया गया है) उस समय एक शोरूम संचालक के यहां काम करता था। उस पर पीतल की नांद चोरी करने का आरोप लगा। जिसके बाद उसकी दुनिया ही बदल गई। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। डेढ़ वर्ष जेल में काटने के बाद उसे जमानत मिली। अब फरवरी 2019 में अदालत ने उसे दोष मुक्त किया है, लेकिन अब परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।