{"_id":"5c462881bdec227386330eec","slug":"201548101761-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
संविदा कर्मचारी नेता पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 75 हजार संविदा कर्मचारी हैं। उनकी चार सूत्रीय मांग हैं। इसमें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए और विशिष्ट सेवा नीति लागू की जाए।
आउट सोर्सिंग और ठेका प्रथा पर रोक लगे। संविदा कर्मियों का स्थायी करण हो और नए पद सृजित किए जाएं। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी वर्कर को भी निश्चित मानदेय निर्धारित कर उसे कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
गौरतलब है कि 17 नवंबर 2018 को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया था। लेकिन उस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। जबकि आश्वासन दिया गया था कि एक महीने के अंदर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में संविदा एएनएम समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा, सुमेला खान आदि मौजूद थे।