फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पटटे की जमीनों पर बनेंगे प्रधानमंत्री आवास

पटटे की जमीनों पर बनेंगे प्रधानमंत्री आवास

Sat, 08 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पटटे की जमीनों पर बनेंगे प्रधानमंत्री आवास
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भूमि हीन गरीबों का भी अपने आवास का सपना सच होगा। इन लोगों को ग्राम समाज की जमीनों के पट्टे कर जमीन उपलब्ध करायी जाएगी। इन जमीनों पर प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने एसडीएम एवं तहसीलदारों को पात्रों का चयन कर इन्हें ग्राम समाज की जमीनों पर अधिक से अधिक पट्टे देने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि किसी परिवार को पूर्व में पट्टा किया जा चुका है और उसके पुत्रों की शादी हो चुकी है तो पुत्रों के नाम से अलग से पट्टा किया जा सकता है।

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सभी विभागों से पिछले वित्तीय वर्षों की विकास मद में आई धनराशि को शत प्रतिशत खर्च करने को कहा। मत्स्य पालन विभाग को 230 एयर से ऊपर के तालाबों के कैंप लगाकर पट्टे करने के आदेश दिये। एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों को 133 एवं 145 के साथ अन्य वादों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी विभाग में पूर्व की धनराशि शेष नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन



मीजिल्स रूबेला टीकाकरण मामले में सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए एवं प्रोबेशन अधिकारी को टीम बनाकर विद्यालयों में पढ़ रहे 15 वर्ष से छोटे बच्चों का टीकाकरण करने के आदेश दिये। इस मौके पर आईजीआरएस, ग्रामीण विद्युतीकरण, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कुपोषण, जल निगम समेत अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। एसपी सिटी को निर्देशित किया कि जिन लोगों का गुंडा एक्ट में चालान किया गया है, उनकी सूची बनाकर पेश की जाय। इस अवसर पर सीडीओ दिनेश चंद्र समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed