फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू, पटियाला, अमृतसर, चंडीगढ़ ने जीते मैच

एएमयू, पटियाला, अमृतसर, चंडीगढ़ ने जीते मैच

Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
एएमयू, पटियाला, अमृतसर, चंडीगढ़ ने जीते मैच
डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी मेजबान एएमयू, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम विजयी रथ पर सवार रही। बुधवार से इन टीमों के बीच लीग मैच शुरू होगा।

मंगलवार को भी मेजबान एएमयू के खिलाड़ियों ने शानदार हॉकी खेली। गजब की तालमेल से प्रतिद्वंद्वी टीम एमडीयू रोहतक के खिलाड़ियों को छकाए रखा। पहले हाफ से ही एएमयू खिलाड़ी हावी हो गए। शानदार फार्म में चल रहे मोहम्मद फराज, मंतोश व सोनू कुमार ने दो-दो गोल दागे। वहीं, लोकेश व ललित ने एक-एक गोल दागा। रोहतक के खिलाड़ी एक गोल भी नहीं कर सके। एएमयू ने रोहतक को 8-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 3-0 से पराजित कर दिया। अमृतसर के खिलाड़ियों ने भी दिल्ली के खिलाड़ियों को छकाए रखा। गोल करने के एक भी मौके नहीं दिए। अमृतसर की तरफ से लॉरेंस ने दो व हरप्रीत सिंह ने एक गोल दागा।
विज्ञापन



तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को 4-1 से शिकस्त दी। पटियाला की तरफ से कंवरजीत ने दो, हरजीत व सुचेंद्र ने एक-एक गोल दागा। जबकि अयोध्या की ओर से एक मात्र गोल शुभम ने किया। चौथे मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली को 3-2 से हरा दिया। चंडीगढ़ की ओर से रविदीप, जोगेंद्र सिंह, जसमीत सिंह ने एक-एक गोल दागा, जबकि दिल्ली की तरफ से राजीव व विजय ने एक-एक गोल दागा। इस अवसर पर एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव डॉ. अमजद अली रिजवी, डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान, असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन अरशद महमूद, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मुकाबले
बुधवार को सिंथेटिक मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। दोपहर तीन बजे से मेजबान एएमयू व गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed