{"_id":"5bd0da4cbdec22697b115f30","slug":"201540414028-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग की टोपी पहने प्रदर्शनकारियों को एएमयू की तरफ जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग की टोपी पहने प्रदर्शनकारियों को एएमयू की तरफ जाने से रोका
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
भगवा रंग की टोपी पहनकर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी कर्मचारी एएमयू में बुरे फंस गये। एएमयू के सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस कर्मियों ने उन्हें रजिस्ट्रार आफिस के पास ही रोक लिया। अंतत: उन्हें वापस लौटना पड़ा और पान दरीबा होकर गंडक कॉलोनी गए।
कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के दर्जनों सदस्य यूनिवर्सिटी सर्किल की तरफ से नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद की तरफ जा रहे थे। कुछ लोग टेंपो पर माइक लेकर बैठे थे और नारे लगा रहे थे। बाइक आदि से चल रहे सदस्य उनके साथ नारेबाजी कर रहे थे। कई सदस्य भगवा रंग की टोपी पहने थे। रजिस्ट्रार आफिस के पास अचानक जुलूस को बढ़ते देख एएमयू के सुरक्षाकर्मी एक्शन में आ गए। आशंका यही हुई कि हिंदूवादी संगठन के लोग तो नहीं है? देखते-देखते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारी लोगों के सामने जीप लगा दी ताकि कोई रजिस्ट्रार आफिस के आगे नहीं बढ़ सकें। भगवा टोपी देखकर छात्र व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचने लगे। हालांकि बाद में लोगों को पता चला कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए गंडक कॉलोनी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं के जुलूस को रजिस्ट्रार आफिस से वापस कर दिया। बाद में वे लोग पान दरीबा वाले रास्ते से गंडक कॉलोनी की तरफ गए।