{"_id":"5bb52d8d867a554f1c0eea81","slug":"201538600333-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बैंकों तक में नहीं पार्किग, उपभोक्ता होते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बैंकों तक में नहीं पार्किग, उपभोक्ता होते हैं परेशान
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। होटल और बैंक्वेट हॉलों में ही नहीं बल्कि सार्वजनिक उपक्रमों जैसे बैंक आदि के पास भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। कुछ बैंक तो ऐसी हैं जहां पर पैदल जाना ही संभव है। क्योंकि दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए वहां जगह नहीं है। बैंक जैसे संस्थानों में पार्किंग का मुद्दा नागरिक चेतना समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उठाया है।
पत्र में कहा गया है कि कुछ बैंक तो ऐसी हैं जो पहली मंजिल पर संचालित होती हैं जहां सिर्फ सीढ़ियों के सामने के स्थान के अलावा वाहन खड़ा करने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। गांधी पार्क बस स्टैंड पर सिंडिकेट बैंक, सहित एक निजी बैंक, ढपरा रोड पर केनरा बैंक सहित तीन अन्य बैंक, रेलवे रोड, रामघाट रोड, बारहद्वारी आदि इलाकों में ऐसी कई बैंक हैं, जहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पहली मंजिल पर बुजुर्ग खाताधारकों को पहुंचने में बेहद समस्या आती है। ढपरा रोड पर केनरा बैंक की शाखा पहली मंजिल पर है। यहां पर आने वाले लोगों को सड़कों पर ही वाहन खडे़ करने होते हैं। नीचे इलेक्ट्रानिक्स मार्केट है।
अगर मार्केट खुला हो तो स्थिति और भी खराब हो जाती हैं। यही हालात यहां पर तीन अन्य बैंकों के बाहर के हैं। रामघाट रोड पर कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक हैं, यहां पार्किंग की सुविधा उपभोक्ता को नहीं मिल पा रही है। पत्र में यह भी सवाल उठाया गया है कि बिना पार्किंग और सीनियर सिटिजन की सुविधा का ध्यान रखे इन बैंकों को अपने कार्य का संचालन करने की अनुमति किस प्रकार मिल गई। पत्र की एक प्रति भारतीय रिजर्व बैंक को भी भेजी गई है।