{"_id":"5ba6a95e867a557ff129cda5","slug":"201537648990-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को मिताली राज करेगी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को मिताली राज करेगी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया है कि स्व. विनय बंसल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर को एएमयू क्रिकेट पवेलियन ग्राउंड में सुबह नौ बजे से होगा। जिसका उद्घाटन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज करेंगी। इस टूर्नामेंट में क्लब या अकादमी का पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है। टूर्नामेंट की इंट्री फीस 3 हजार रुपये है जिसको जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।
इसी क्रम में अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल 23 सितंबर को होगा। इसके बाद ट्रायल मैच होंगे। इस प्रतियोगिता में केवल अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन अकादमी क्लब के खिलाड़ी ही खेल पाएंगे। सर सैयद गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अक्तूबर में होना है। दिसंबर में अलीगढ़ को यूपी 16 बोर्ड ट्राफी मैच मिलने की संभावना है। जनवरी और फरवरी में अंडर-16 और अंडर 19 टूर्नामेंट कराए जाएंगे। इस अवसर पर अब्दुल बहाव, अर्जुन सिंह फकीरा, असलम अली, फैसल श्ेारवानी, आबाद हसन खां, सर्वेश कुमार और फसाहत अली आदि उपस्थित रहे।