फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आवारा गोवंश की चपेट में आकर उप सभापति का परिवार जख्मी

आवारा गोवंश की चपेट में आकर उप सभापति का परिवार जख्मी

Sun, 09 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आवारा गोवंश की चपेट में आकर उप सभापति का परिवार जख्मी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश की चपेट में आकर नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन का पूरा परिवार सड़क हादसे में जख्मी हो गया। इसके बाद उप सभापति ने शहर में गोवंश को पकड़ने की मांग नगर निगम से की, लेकिन उनका कहना है कि इस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पिछले दो तीन वर्षों में आवारा घूम रहे गोवंश में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इनकी सड़कों और हाईवे पर मौजूदगी से कई गंभीर हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई है। पिछले दिनों वित्तीय साक्षरता मिशन के प्रमुख हरिश्चंद्र पांडेय की बाइक भी अतरौली से लौटते समय गोवंश से टकरा गई थी, जिसके बाद उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


ताजा मामला नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति और पार्षद ठा. पुष्पेंद्र जादौन के परिवार का है। गत दिनों पुष्पेंद्र जादौन का परिवार गाड़ी से आगरा रोड पर हाथरस की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास आवारा घूम रहा गोवंश अचानक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे गाड़ी टकराई और उसमें बैठी उनकी पत्नी और बच्चे गाड़ी में आगे टकराने से जख्मी हो गए। उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।


इसमें कोई संदेह नहीं है कि सड़कों पर घूम रहा आवारा गोवंश वाहन चालकों और राहगीरों के लिए समस्या बन गया है। वह गो पालक जो अपने पशुओं को आवारा छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए, लेकिन वह नहीं हो रही है। इसके अलावा नगर निगम को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन नहीं दिया जा रहा है।
- ठा. पुष्पेंद्र जादौन, उप सभापति, कार्यकारिणी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed