फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहीद की प्रतिमा का प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया अनावरण

शहीद की प्रतिमा का प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया अनावरण

Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहीद की प्रतिमा का प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया अनावरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को गांगरौल गांव में बीएसएफ जवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब किसी का बेटा गांव, देहात से फौज में जाता (भर्ती होता) है तो अपने गांव के साथ प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करता है। बच्चे इनसे प्रेरणा लें और पढ़ लिखकर अपने परिवार, गांव और देश का नाम रोशन करें।
गांगरोल निवासी बीएसएफ जवान अजय कुमार बघेल जुलाई 2014 में अवकाश पर गांव आए हुए थे। 19 जुलाई को वह किसी काम से सिकंदराराऊ गए थे, जहां हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह 11 जनवरी 2012 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। अजय कुमार के पिता खजान सिंह बघेल फौज से सेवानिवृत्त हैं। बाबा लीलाधर सिंह पूर्व प्रधान हैं। परिजनों ने जवान अजय कुमार की याद में स्मारक बनवाक
विज्ञापन


र मूर्ति स्थापित कराई है। इस मौके पर डा. गोपाल शरण गर्ग, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह बघेल, ज्वाला शरण, लोकपाल सिंह, केपी सिंह बघेल, कृष्ण प्रताप, हरिप्रसाद धनगर, वीरेंद्र सिंह, सूरजपाल बघेल, जितेंद्र पाल बघेल, केदारी लाल, जवाहर लाल, कल्याण सिंह, बनी सिंह बघेल मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed