{"_id":"5b22d0484f1c1bf67a8b5433","slug":"201529008200-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा का भाजपा विरोधी प्रदर्शन 20 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा का भाजपा विरोधी प्रदर्शन 20 जून को
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की राज्य काउंसिल के आह्वान पर आगामी 20 जून को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। भाकपा नेता इकबाल मंद ने कहा है कि प्रदर्शन में डीजल और पेट्रोल पर लगे टैक्स को कम करने की मांग उठेगी।
जिससे इनके भाव कम हों और लोगों को राहत मिले। इस आंदोलन में भाजपा सरकार की विफलताओं और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। पहली अगस्त से 14 अगस्त के बीच भी पार्टी का ये आंदोलन चलेगा। इस आंदोलन का नारा है ‘देश बचाओ संविधान बचाओ’ ‘जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करो’।
जिले के कोने कोने से भाकपा के जत्थे निकाले जाएंगे। सांगठिक कार्यवाही के तहत कोल्लम में हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन के फैसलों को जिले की शाखाओं तक पहुंचाने को कार्यकर्ताआें की बैठक की जाएगी। सचिव कामरेड इकबाल मंद ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा की कें द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।