फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली

जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नीला आभा मंडल और जय भीम के नारे। यह नजारा था डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा उनके जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का। शनिवार की शाम को शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड, शासन की नीतियों पर प्रहार करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा आंबेडकर पार्क स्टेट बैंक से शुरू हुई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. तारिक मंसूर ने फीता काटकर और कमिश्नर अजय दीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क से शोभायात्रा कठपुला होकर, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरीलाल प्याऊ चौराहा, मांमू भांजा, आगरा रोड से बजरिया, दुबे का पड़ाव चौराहा होते हुए शिवा पेट्रोल पंप के सामने आंबेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों अनुयायी, करीब 80 झांकियां और सात बैंड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकियों में सबसे आगे एक झांकी चल रही थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र था और उस पर लिखा था कि घोटाले ही इनका कारोबार है। इसके अलावा बाबा साहब का बचपन दर्शाने वाली झांकी, संविधान से छेड़छाड़ को दर्शाती झांकी भी चर्चा का केंद्र रही।

शोभायात्रा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह उषवा, संस्थापक अध्यक्ष प्रताप सिंह, महामंत्री जितेंद्र राही, कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल, बसपा जिलाध्यक्ष तिलक राज यादव, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, जोन कोआर्डिनेटर महेश चौधरी, रणवीर सिंह कश्यप, केपी कमल, कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन सिंह, अनिल गौतम, जयसिंह सुमन, गजराज विमल, ओपी आर्य, नरेंद्र प्रजापति, अशोक सिंह एडवोकेट, सुरेश गौतम एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह, सुबोध पिदार, नरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम बाबूजी आदि मौजूद थे।


ट्रैफिक डायवर्ट रहा, विभिन्न मार्गों पर जाम लगा
शोभायात्रा शुरू होने पर सारसौल चौराहे से रोडवेज बसें व अन्य प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहा। यह वाहन बाईपास होते हुए गुजरे। इसी तरह मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे से शहर की ओर संचालित होने वाली रोडवेज की बसों को शहर के अंदर की बजाय सारसौल चौराहे से बाईपास की और डायवर्ट किया गया। रसलगंज चौराहे से कठपुला की ओर व सुभाष चौक से कठपुला की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed