फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएस ग्रुप के जर्दा लूट में मिला लाखों रुपये का माल

डीएस ग्रुप के जर्दा लूट में मिला लाखों रुपये का माल

Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
डीएस ग्रुप के जर्दा लूट में मिला लाखों रुपये का माल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नोएडा से कोलकाता जाते समय नामचीन डीएस ग्रुप के ढाई करोड़ रुपये कीमत के तुलसी जर्दा से भरे ट्रक को दिल्ली के गैंग ने लूटा था। नौ माह पहले हुई इस लूट में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर देहली गेट पुलिस ने दो बदमाश दिल्ली की तिहाड़ जेल से रविवार को रिमांड पर लिए।

इनकी निशानदेही पर 12 लाख से अधिक का माल फिलहाल बरामद कर लिया है। अभी दो अन्य बदमाश फरार हैं, बाकी माल के विषय में वही बता पाएंगे।

वाकये के अनुसार साहिबाबाद का ट्रक चालक जितेंद्र यादव एवीजी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के ट्रक में 24 अगस्त, 2017 की रात नोएडा सेक्टर-2 स्थित डीएस ग्रुप (रजनीगंधा-तुलसी उत्पादक ग्रुप) से माल लेकर कोलकाता जा रहा था। तभी देहली गेट इलाके में बाईपास पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोककर जितेंद्र को कार में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


वहीं कुछ बदमाश उसका ट्रक लेकर भाग गए। इसके बाद जितेंद्र को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-124 पर फेंक दिया। इस सूचना पर एबीजी लॉजिस्टिक कंपनी के डीजीएम रामप्रताप शर्मा ने थाना सेक्टर-39 मुकदमा दर्ज कराया, जिसे जांच के लिए देहली गेट भेज दिया गया। दौरान-ए-जांच साफ हुआ कि जिन बदमाशों ने ट्रक लूटा वह दिल्ली के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सुरागरशी पर पता चला कि दो बदमाश अशोक गर्ग निवासी विकासपुरी नई दिल्ली व मदनलाल निवासी नसीरपुरी कैलाशपुर पालम दिल्ली बारहखंभा पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। इस पर देहली गेट पुलिस ने दोनों का रिमांड मांगा। रविवार को दिन भर का रिमांड मिलने पर उन्हें तिहाड़ जेल से यहां लाया गया।


इंस्पेक्टर देहली गेट एसके सिंह के अनुसार दोनों से पूछताछ पर पता चला कि लूट के बाद 156 पेटी मदनलाल के घर मौजूद हैं। उन्हें बरामद कर लिया गया है, जबकि 200 से ज्यादा पेटियां उनके अन्य साथियों के पास हैं। उन दोनों के नाम पते के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार बरामद माल करीब साढ़े 12 लाख कीमत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed