{"_id":"5aa832034f1c1b8e778b54f7","slug":"201520972291-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीर का दोस्त आशुतोष पिस्टल लूट में भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीर का दोस्त आशुतोष पिस्टल लूट में भी शामिल
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर का खास आशुतोष मिश्रा को मंगलवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अलीगढ़ पेशी के लिए लाया गया।
यहां पर थाना बन्ना देवी पुलिस ने पीएनबी में हुई 34 लाख रुपये की लूट के संबंध में अदालत से उसका रिमांड मांगा, लेकिन पुलिस को रिमांड नहीं दिया गया। दूसरी ओर थाना क्वार्सी में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से हुई पिस्टल लूट कांड में आशुतोष मिश्रा का नाम मुकदमे में तामील कर दिया गया है।
सन 2014 में मानसरोवर निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार चौ. मनवीर सिंह से पिस्टल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुनीर की गिरफ्तारी होने के बाद मुनीर ने स्वीकार किया था कि यह पिस्टल लूट उसने की थी और वारदात में आशुतोष मिश्रा भी शामिल था।
इसी बात को ध्यान नें रखते हुए मंगलवार को जब आशुतोष मिश्रा को तिहाड़ से अलीगढ़ की अदालत में पेश किया गया तो पुलिस ने इस मामले में भी आशुतोष का नाम मुकदमे में तामील किया। दूसरी ओर थाना बन्ना देवी पुलिस ने भी रेलवे रोड बैंक लूट कांड में आशुतोष को अदालत से रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया, लेकिन अदालत ने पुलिस के आवेदन को अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
तंजील हत्याकांड में मुनीर की गिरफ्तारी के बाद आशुतोष मिश्रा का नाम प्रकाश में आया था। हालांकि उससे पहले ही फैजाबाद का रहने वाला आशुतोष जेल में था। आमिर निशा के पास हुए फहद हत्याकांड के बाद चार दिसंबर 2014 को आशुतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था।
उसके बाद जब मुनीर की गिरफ्तारी हुई तो जानकारी हुई कि आशुतोष और मुनीर मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। इसी क्रम में रेलवे रोड की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 34 लाख रुपये की लूट की गई थी। मीनाक्षी पुल पर भी 34 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था।