फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन

अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन

Tue, 20 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन
अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

राशन विक्रेता की मनमानी अथवा दुकान निलंबित होने के चलते किलोमीटरों दूर राशन लेने जाने पर मजबूर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब वे अपनी मनपसंद दुकान से राशन ले सकेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राशन कार्डों को पोर्ट करने की व्यवस्था लागू होने जा रही है। बायोमेट्रिक्स मशीनों के माध्यम से लागू होने वाली इस व्यवस्था में उपभोक्ता किसी भी दुकान पर जाकर ई पाश मशीन में अंगूठा या अंगुली लगाकर राशन प्राप्त कर सकेंगे।

जिले में छह लाख पात्र गृहस्थी उपभोक्ता
जिले में करीब छह लाख पात्र गृहस्थी श्रेणी के उपभोक्ता हैं। 24596 अंत्योदय श्रेणी के उपभोक्ता हैं, जो जिले की 1362 दुकानों से राशन लेते हैं। इनमें 271 दुकानें शहरी तो शेष 1091 दुकानें ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


ई पाश मशीनें न होने से आएगी अड़चन
जिले में 1362 में से मात्र शहरी क्षेत्र की 271 दुकानों पर ई पाश मशीनें लगी हैं। यहां आधार कार्ड से ई पाश मशीनों के जरिये राशन मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र की 1091 दुकानों पर तो अभी भी पुरानी व्यवस्था के तहत कागजो के जरिए राशन मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों वाली राशन की दुकानों पर ई पाश मशीनें लगने के लिए शासन स्तर से अब तक टेंडर ही नहीं हुआ है। पोर्ट व्यवस्था में ई पाश मशीनें आवश्यक हैं। उनके बिना न तो उपभोक्ता आधार कार्ड से लिंक हो सकते हैं और न नई व्यवस्था का लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र बर्ताव वाले डीलरों को लगेगा झटका
पोर्ट सिस्टम से उपभोक्ताओं से अभद्र बर्ताव अथवा मानक से कम राशन देने वाले डीलरों को झटका लगेगा। व्यवस्था लागू होने के बाद लोग अपनी मनपसंद दुकान से राशन खरीदेंगे। ऐसे में अभद्र बर्ताव करने वाले डीलर हाशिये पर चले जाएंगे।


राशन कार्ड पोर्ट होने वाली व्यवस्था लागू तो होनी है, लेकिन फिलहाल इसके संबंध में कोई शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आते ही व्यवस्था लागू करा दी जाएगी। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed