फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   8 विधान सभा से ज्यादा कष्टकर है मेयर का चुनाव हारना

8 विधान सभा से ज्यादा कष्टकर है मेयर का चुनाव हारना

Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
8 विधान सभा से ज्यादा कष्टकर है मेयर का चुनाव हारना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में तीन लोकसभा एवं 8 विधानसभा सीट हारने से ज्यादा कष्टकर अलीगढ़ का मेयर चुनाव हारना है। कार्यकर्ताओं को इस पर मंथन करना चाहिए। इसका जवाब हर जगह देना पड़ता है।

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को क्वार्सी चौराहे के समीप स्थित तरुण वैली में कार्यकर्ता एवं नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबके कहने पर एक कार्यकर्ता को टिकट दिया गया। किसी बाहरी को नहीं उतारा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेताओं से लोकसभा चुनाव में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कल्याण सिंह एवं केेके नवमान की धरती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के 13 में से 10 लोकसभा एवं 65 में से 57 विधानसभा सीटें हम लोग जीते थे। इससे पूर्व भाजपा नेता सुशील मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

सांसद सतीश गौतम, ठाकुर दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनूप वाल्मीकि, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, कुशलपाल सिंह, चौधरी देवराज सिंह, विवेक सारस्वत, उपेंद्र सिंह नीटू, सुनील पांडेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, सुशील गुप्ता, मयंक अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, सुनील निडर, ई. राजीव शर्मा, रामसखी कठेरिया, डॉ. उमेश कुमारी, मीना कुमारी, अन्नू आजाद, गंगाशरण दिवाकर, चेतन पांडेय, यतेंद्र वाईके आदि मौजूद थे।


प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने उमड़े भाजपाई
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत महानगर इकाई द्वारा खेरेश्वर धाम पर किया गया। प्रमुख पदाधिकारियों के अतिरिक्त मनीष राय, भू प्रकाश माहौर, पवन शर्मा, रीता राजपूत, संजय गोयल, सुंदरलाल सोनकर, रविराज सक्सेना, कुलदीप पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, आदित्य राज सोनकर, मुकेश शर्मा, भूपेंद्र वार्ष्णेय, हरीबाबू गुप्ता, सुरेश शर्मा, जगदीश महाजन, संगीता वार्ष्णेय, विमलेश बघेल, गुनीत मित्तल, काली चरण वार्ष्णेय, मनोज आदि मौजूद थे। इसके अतिरिक्त युवा जागृति संगठन के कुलदीप भारद्वाज, दीपक दुबे आदि ने गुलदस्ता भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed