{"_id":"5a53cf724f1c1b216f8b4a26","slug":"201515442034-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सॉफ्टवेयर पर काम नहीं कर पा रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सॉफ्टवेयर पर काम नहीं कर पा रहे कर्मचारी
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आरटीओ में वाहनों के ऑन लाइन काम करने के लिए वाहन-4 सॉफ्टवेयर शुरू किया गया है, ताकि लोगों को प्रत्येक कार्य के लिए कार्यालय न आना पड़े, लेकिन कर्मचारी इस पर काम नहीं कर पा रहे हैं।
इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वह पटलों के अंदर घुसकर हंगामा तक कर देते हैं। इससे निपटने के लिए सोमवार को पुलिसकर्मियों ने आरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और एक-एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद अंदर जाने दिया।
सोमवार को सुबह 10 बजे आरटीओ कार्यालय खुलने के बाद वाहन संबंधी काम कराने वाले लोगों की खिड़कियों पर भीड़ लग गई। इसी दौरान कनेक्टिविटी चली गई और लोगों की भीड़ के दबाव ने बाबुओं के हाथ-पैर फुला दिए।
विज्ञापन
लोगों ने हंगामा शुरू किया तो अधिकारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया तथा वहां कर्मचारी को तैनात कर एक-एक व्यक्ति को अंदर पूछताछ के बाद ही आने दिया। इस दौरान लाइसेंस का लर्निंग टेस्ट एवं अन्य कार्य के लिए आने वाले लोगों को ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।
स्टॉफ की कमी चल रही है, इधर वाहन-4 सॉफ्टवेयर ऑन लाइन चलता है। कभी-कभी कनेक्टिविटी चली जाती है तो काम रुक जाता है। जल्द ही कर्मचारियों को इस सॉफ्टवेयर पर काम करने की आदत पड़ जाएगी।
राधेश्याम आरटीओ अलीगढ़