{"_id":"5a36c9e24f1c1baa268b4702","slug":"201513540066-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर को अतिरिक्त सुरक्षा का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर को अतिरिक्त सुरक्षा का रास्ता साफ
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
नवागत मेयर को अतिरिक्त सुरक्षा का रास्ता साफ
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर निगम के नवागत मेयर मो.फुरकान को अतिरिक्त सुरक्षा दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मेयर के प्रत्यावेदन पर जिला सुरक्षा समिति ने उनसे मेयर के लैटर पैड पर अतिरिक्त सुरक्षा का लिखित प्रस्ताव मांग लिया है। इस मामले में एक दो दिन में निर्णय होने की प्रबल संभावना है।
नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए हंगामे में नवागत मेयर मो.फुरकान के निशाने पर आने के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बसपाइयों ने मेयर को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की थी। खुद मेयर ने भी माहौल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक मेयर ने सुरक्षा समिति से इस मामले में चर्चा की तो समिति ने उन्हें मेयर के लैटर पैड पर अतिरिक्त सुरक्षा संबंधी लिखित प्रत्यावेदन करने की सलाह दी। इस पर मेयर ने कहा कि रविवार को ही लैटर पैड छपकर आए हैं। सोमवार को वह अपना प्रत्यावेदन दे देंगे। माना जा रहा है कि एक दो दिन में मेयर को अतिरिक्त सुरक्षा मिल जाएगी। बताते चलें कि मेयर को पदेन सुरक्षा तो पहले से ही मिली हुई है। एसएसपी राजेश पांडेय इतना ही कहते हैं कि प्रस्ताव आने पर जिला सुरक्षा समिति में उस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा।