फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गुरु नानक देव के 548 वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

गुरु नानक देव के 548 वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Mon, 06 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव के 548 वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन
गुरु नानक देव के 548 वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गुरु नानक देव जी के 548 वें प्रकाश पर्व पर रविवार को महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शहर में जहां भी नगर कीर्तन गुजरा वहां गुरुवाणी का गायन गूंजायमान होता रहा। इस दौरान मौजूद संगत ने गुरु महाराज के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। कीर्तन यात्रा में पंच प्यारे एवं करतब बाजी आकर्षण का केंद्र रही।

सोमवार की दोपहर नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा पर नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ संगत ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद नगर कीर्तन सीमा टाकीज, पंजाबी क्वार्टर, कठपुला, जीटी रोड, माल गोदाम, रेलवे रोड, मीरीलाल प्याऊ, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, होली चौक, मसूदाबाद, आवास विकास होते हुए गुरुद्वारा नई बस्ती में पहुंची। यहां गुरु का लंगर बरता गया
विज्ञापन

नगर कीर्तन में पंच प्यारे और बच्चे अपने-अपने अनूठे करतबों से संगत को निहाल करते हुए चल रहे थे।

दिल्ली के मशहूर मास्टर बैंड, महाराष्ट्र के प्रख्यात बैंड की धुनों पर समाज के लोग झूमते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व जगह-जगह लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब का पूजन कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। कीर्तन यात्रा में सरदार चतुर सिंह, मदन लाल जुनेजा, राकेश गांधी, सरदार महेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, अशोक कुमार नानवानी, सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह रिक्की, गुरदयाल सिंह जुनेजा, हरजीत सिंह सचदेवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकियां
कार्यकर्ता लगे रहे व्यवस्थाओं में
अलीगढ़। नगर कीर्तन में समाज के वालंटियर सभी को व्यवस्थाएं संभालने में लगे हुए थे। कार्यकर्ता ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही किसी भी झांकी को ज्यादा देर रुकने नहीं दे रहे थे। ज्यादा देर झांकी एक स्थान पर रुकने पर राहगीरों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा था।

करतब बाजों की कलाकारी देख दांतों तले दबाई अंगुली
अलीगढ़। नगर कीर्तन में करतब बाजों की कलाकारी देखने योग्य थी। उनकी तलवारबाजी देख सभी लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। करतब बाजों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर सीने पर बर्फ की सिल्ली तोड़ना, ट्यूबलाइट को मुंह से फोड़कर खाना, कीलों के पट्टे पर लेटकर ईंट और बर्फ की सिल्ली तोड़ने के करतब ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

स्वागत को लोगों में दिखा उत्साह
अलीगढ़। नगर कीर्तन में पालकियों का स्वागत करने के लिए लोगों में होड़ देखी गई। लोगों का स्वागत करने को खासा उत्साह था। किसी ने कैंप लगाए तो किसी ने स्टाल लगाकर गुरु ग्रंथ साहिब तथा कीर्तन में चल रहे लोगों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

ढोल नगाड़ों पर युवाओं ने किया भंगड़ा
अलीगढ़। प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन में कई झांकियां पंजाब की याद दिला रही थी। झांकियों को पूरी तरह से पंजाबी परिदृश्य दिया गया था। इसके साथ ही पंजाबी कपड़े पहने ढोल नगाड़ों पर युवक भंगड़ा करते हुए चल रहे थे।

नगर कीर्तन कमेटी व पंच प्यारों का किया सत्कार
अलीगढ़। गुरुमत सत्संग सभा माता कौला जी की ओर से नगर कीर्तन कमेटी व पंच प्यारों का सत्कार सम्मान (सिरोपा) जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने किया। नगर कीर्तन में मास्टर बैंड ने गुरवाणी के शब्द सुनाकर सभी संगतों को निहाल किया। माता कौलाजी संस्था की तरफ से मिष्ठान का प्रसाद व नगर कीर्तन में पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान हरदीप सिंह, अजीत सिंह, राजेश अरोड़ा, चरनजीत अरोड़ा, राजेंद्र सिंह, गुरु दर्शन सिंह, बलविंदर सिंह, तेजपाल सिंह, गुरुदीप सिंह, दलजीत सिंह, सिदक सिंह, गगनदीप सिंह, सतवंत कौर, जुगेंद्र कौर, कुलदीप कौर, हरजीत, परमीत, सतवंत, मंजीत आदि मौजूद थे।


शांति मिशन ऑफ इंडिया ने नगर कीर्तन का नई बस्ती सिंधी पकोड़े वालों के पास बिस्कुट व पानी वितरण कर स्वागत किया। इसके साथ ही फूल मालाएं पहनाकर यात्रा में चल रहे लोगों का स्वागत किया। शांति मिशन ऑफ इंडिया के महानगर अध्यक्ष शाहिद खान ने नादिर बंटी, कोमल लेटर के साथ गुरु नानकदेव जी की तस्वीर सरदार परजीत सिंह, बलवीर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह को भेंट की। इस दौरान देवेंद्र, यशपाल, संजय बघेल, शमशाद सलमानी, मो. इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed