फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा का धरना-प्रदर्शन आज

सपा का धरना-प्रदर्शन आज

Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
सपा का धरना-प्रदर्शन आज
सपा का धरना-प्रदर्शन आज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

समाजवादी पार्टी का देश बचाओ देश बनाओ अभियान पूरे प्रदेश में बुधवार को एक साथ शुरू होगा। अलीगढ़ में कलक्ट्रेट से इसका आगाज होगा। महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ अभियान शुरू करेगी।

एमएलसी उदयवीर सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कलक्ट्रेट के बाहर सुबह साढ़े दस बजे से धरना प्रदर्शन होगा, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। जिसमें कोल, शहर, अतरौली, छर्रा, इगलास, खैर और गभाना से सपा कार्यकर्ता बड़ी तादाद में आएंगे। जनपद हाथरस का प्रभारी विनोद सविता को बनाया गया है। वहां भी ऐसा ही धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


अज्जू ने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। यूपी में भाजपा सरकार का गठन होने के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली में कहा था कि सरकार बनती है बहुमत से लेकिन चलती है सर्व मत से। आज वो सर्व मत कहां है? पशु व्यापारियों को दिनदहाड़े मारा जाता है। कुछ भगवा वस्त्र धारी लोग आतंक का पर्याय बन गए हैं। भाजपा सरकार में हर मामले में कोई भी असहमति की आवाज उठने पर दबाई जा रही है। किसान तबाह है और महिलायें असुरक्षित हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगस्त क्रांति दिवस पर जनता की ऐसी ही दबी हुई आवाज पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed