{"_id":"596fc2e44f1c1b90798b4592","slug":"201500496612-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में किसान के साथ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में किसान के साथ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में किसान के साथ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
गभाना कस्बे की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में किसान के साथ धोखाधड़ी के मामले में शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गभाना के गांव ग्वालरा निवासी कल्यान सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने गभाना की ग्रामीण बैंक शाखा से होम लोन के लिए शाखा प्रबंधक से मुलाकात की थी।
शाखा प्रबंधक ने लोन पास करने के लिए मना कर दिया। इसके बाद बैंक में ही मिले सुंदर सिंह व गौरव सिंह ने लोन पास कराने के लिए तीस हजार रुपये मांगे।
तीस हजार रुपये देने पर साढे़ नौ लाख रुपये का लोन पास हो गया, लेकिन उनके खाते में दो लाख नब्बे हजार रुपये ही पहुंचे। अन्य रुपये शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, फील्ड आफिसर योगेंद्र सिंह व अनुराधा की मिली भगत से गौरव के खाते में छह लाख दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन
आज तक उनके खाते में रुपया वापस नहीं किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश चंद्र यादव के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।