फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएमओ आफिस में जमे तीन कर्मचारियों का तबादला

सीएमओ आफिस में जमे तीन कर्मचारियों का तबादला

Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ आफिस में जमे तीन कर्मचारियों का तबादला
सीएमओ आफिस में जमे तीन कर्मचारियों का तबादला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सीएमओ कार्यालय में लंबे समय से जमे दो लिपिक विनय कांत अग्निहोत्री और गजेंद्र सिंह सहित तीन कर्मचारियों का तबादला गैर जनपदों के लिए किया गया है। वित्तीय गड़बड़ियों और अन्य मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि पहले यह लोग अपने स्थानों से हटेंगे, उसके बाद जांच होगी।
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग में हुए वाहन घोटाले, नर्सों की भर्ती घोटाले, बिना प्रक्रिया टेंडर उठाने, दवा खरीद के मामले, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की रंगाई-पुताई के मामलों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता भाजपा नेता को धमकी का मामला भी प्रकाश में आया था। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस मामले में पहले आरोपियों को उनके स्थान से हटाने और बाद में जांच की बात कही थी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. मदन लाल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 28 कर्मचारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इनमें विनय कांत अग्निहोत्री का तबादला कासगंज और गजेंद्र सिंह का एटा किया गया है। रवि चौहान का तबादला बुलंदशहर किया गया है। रवि चौहान अपने गृह जनपद में ही तबादला मांग रहे थे। वहीं सात लोग अलीगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मैंने स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों से संबंधित तथ्य जुटाए थे और उसकी रिपोर्ट प्रभारी मंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को भेजी थी। भविष्य में भी सरकारी विभागों में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा। मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं।
- राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed