फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   200 patients to be treated in AMU JN medical college OPD 

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब देखे जाएंगे 200 मरीज, चार अक्तूबर से लागू होगी नई व्यवस्था

Mon, 04 Oct 2021 10:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 04 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक 100 से 150 मरीज विभिन्न ओपीडी में देखे जा रहे थे। अब ओपीडी में प्रतिदिन देखे जाने वाले मरीजों की संख्या 200 तक कर दी गई है।
 

विज्ञापन
200 patients to be treated in AMU JN medical college OPD 
JN Medical College

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक 100 से 150 मरीज विभिन्न ओपीडी में देखे जा रहे थे। अब ओपीडी में प्रतिदिन देखे जाने वाले मरीजों की संख्या 200 तक कर दी गई है, जिन विभागों की ओपीडी में 50 मरीज देखे जा रहे थे, वहां अब 100 मरीज प्रतिदिन देखे जाएंगे। यह व्यवस्था चार अक्तूबर से लागू हो गई है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ाए जाने का सीधा फायदा अलीगढ़ और आसपास के शहरों से आने वाले मरीजों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि ईएनटी, पीडियाट्रिक्स, रेडियो डायग्नोसिस, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, डरमेटोलॉजी, साइकेट्री, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, मेडिसिन फॉलोअप, प्लास्टिक सर्जरी, आब्सटेट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजी, एएनसी, रेडियोथेरेपी तथा आप्थलमोलॉजी में प्रतिदिन 200 मरीज सप्ताह में सभी दिन देखे जाएंगे।
विज्ञापन


इन विभागों की ओपीडी में दिन के अनुसार मरीज देखे जाएंगे
- वेलबेबी क्लीनिक में मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को। 
- डायबिटीज एंड इंडोक्राइनोलॉजी विभाग में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को 200 मरीज देखे जाएंगे।
- इन ओपीडी में निर्धारित दिन में 100 मरीज देखे जाएंगे
- स्पोर्ट्स एंड आर्थ्रोस्कोपी (सुपर स्पेशिलिटी) में मंगलवार। 
- ट्यूमर क्लनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में मंगलवार, स्पाइन क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में गुरुवार, पीडियाट्रिक आर्थो क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में सोमवार। 
- आर्थोप्लास्टी क्लीनिक हिप एंड नी (सुपर स्पेशिलिटी) में बुधवार। 
- फिजियो थेरेपी, वर्कशाप में सभी दिन, पेन क्लीनिक में सोमवार, बुधवार तथा शनिवार। 
- एनेस्थीसियोलॉजी में सभी दिन, जीएस फालोअप क्लीनिक में सभी दिन।  
- जीएस स्पेशल ओपीडीज में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार। 
- यूरोलोजी जीएस स्पेशल ओपीडी में मंगलवार, शुक्रवार, न्यूरो सर्जरी में सोमवार बुधवार, महिलाएं शनिवार। 
- सीटीवीएस में मंगलवार तथा शुक्रवार, नेफ्रोलॉजी (सुपर स्पेशिलिटी) में सोमवार। 
- रियूमाटोलॉजी (सुपर स्पेशिलिटी) में शनिवार, न्यूरोलॉजी (सुपर स्पेशिलिटी) में बुधवार, कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशिलिटी) में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीई क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में शुक्रवार। 
- टीबी तथा चेस्ट में सभी दिन, एस्थेटिक क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में मंगलवार। 
- क्लेफ्टलिप तथा पैलेट क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में गुरुवार। 
- हैंड क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में शनिवार, पीडियाट्रिक सर्जरी में सोमवार, शुक्रवार व इनफर्टीलिटी क्लीनिक (सुपर स्पेशिलिटी) में शनिवार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed