फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 year old youth raped a woman

Aligarh News: महिला से 20 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST
सार

महिला ने बताया है वह अपने तीन बच्चों के साथ कस्बा में रहती है। रात साढ़े आठ बजे महिला अपने पति को बाग में खाना देने जा रही थी। इसी दौरान कस्बा का ही एक युवक उसे रास्ते में मिल गया। वह महिला को जबरदस्ती एक खेत में खींचकर ले गया।

विज्ञापन
20 year old youth raped a woman
अकराबाद थाना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के एक कस्बा में 20 नवंबर की रात 20 साल के युवक ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला खेत पर पति को खाना देने जा रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महिला ने बताया है उसके पति करीब पांच साल से एक काश्तकार के यहां मजदूर करते हैं। महिला अपने तीन बच्चों के साथ कस्बा में रहती है। रात साढ़े आठ बजे महिला अपने पति को बाग में खाना देने जा रही थी। इसी दौरान कस्बा का ही एक युवक उसे रास्ते में मिल गया। वह महिला को जबरदस्ती एक खेत में खींचकर ले गया। जहां आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह रोने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वहां से निकल कर जा रहे कुछ लोगों ने खेत से आ रही महिला के रोने की आवाजें सुनी तो मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। लोगों ने महिला के साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म की जांच के लिए महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed