फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 tonnes of supplies dispatched from Aligarh for the Amarnath Bhandara

Aligarh News: अलीगढ़ से अमरनाथ भंडारे के लिए 20 टन सामग्री रवाना

Sun, 14 Jun 2026 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
20 tonnes of supplies dispatched from Aligarh for the Amarnath Bhandara
सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्णानंद महाराज। संवाद
ॐ श्री अमरनाथ सेवा मंडल अलीगढ़ ने इस वर्ष भी पवित्र अमरनाथ गुफा में 31वें विशाल भंडारे का आयोजन किया है। इसके लिए मां चामुंडा मंदिर से वैदिक पूजा-अर्चना के बाद लगभग 20 टन पवित्र सामग्री रवाना की गई।
विज्ञापन

मंडल के अध्यक्ष मुकेश शिवम और उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। दीपक वरदाना और गणेश वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी।यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए 670 सीएपीएफ कंपनियां तैनात की जाएंगी। आधार शिविर पहलगाम, बालटाल और भगवती नगर यात्री निवास को त्रि-स्तरीय सुरक्षा कवच मिलेगा।
विज्ञापन

भंडारे के लिए भेजी गई सामग्री में देशी घी, रिफाइंड, दूध पाउडर, चीनी, आटा, बादाम, काजू, किशमिश, पापड़, पानी, गोलगप्पे, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। पूर्णानंद पुरी महाराज ने विधि-विधान से पूजा कर भंडारे को रवाना किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंघल, दीपक, गणेश वार्ष्णेय, सुनील, मनोज गुप्ता, पवन, संजय अग्रवाल, श्याम बाबू, विपिन, दीक्षा, राधा कृष्ण, रविकांत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed