फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 lakh rupees will be spent to save Karban river in Chandaus area

Aligarh News: चंडौस क्षेत्र में 20 लाख रुपये से होगा करबन नदी का उद्धार

Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees will be spent to save Karban river in Chandaus area
करबन नदी का पुराना स्वरूप बहाल करने की कोशिश शुरू हो गई हैं। भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नदी और पटरी की सफाई के लिए ब्लॉक से 20 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। मनरेगा योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चंडौस ब्लॉक क्षेत्र में सात ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत का करीब 20 किलोमीटर का क्षेत्र पड़ता है। इसमें डेटा खुर्द, डेटा सैदपुर, सुदेशपुर, एलमपुरा जौहरा, चंडौस नगर पंचायत, रामपुर शाहपुर, गंगेई, जामनका ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में करीब 16 किलोमीटर करबन नदी का क्षेत्र पड़ता है। इसमें मनरेगा के तहत सफाई कराई जा रही है। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे । बाकी बचे चार किलोमीटर करबन नदी का क्षेत्र चंडौस नगर पंचायत में पड़ता है, जिसकी सफाई नगर पंचायत के द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सफाई न होने पर डूब गई थी सैकड़ों बीघा फसल
चंडौस। करबन नदी का अधिकतर हिस्सा चोक हो रखा है। पिछले वर्ष बारिश के समय में सुदेशपुर, एलमपुरा, जौहरा व चंडौस कस्बे की सैकड़ो बीघा फसल नदी की पटरी कटने के कारण जलमग्न हो गई थी। किसान लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, सुनील शर्मा, राकेश चौधरी का कहना है नदी की सफाई से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करबन नदी के किनारे सुदामा ने खाए थे कृष्ण के चने

करबन नदी का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है, इसका उल्लेख कृष्ण लीला आदि में भी आता है। इस नदी पर कभी भगवान कृष्ण व सुदामा गुरुकुल में पढ़ने के दौरान लकड़ी लेने आया करते थे। इसी नदी के किनारे सुदामा ने गुरु मां द्वारा दिए गए कृष्ण के हिस्से के चनों को खा लिया था। इस पर सुदामा को दरिद्र होने का श्राप लगा था।


नदी की सफाई होने से किसानों को राहत मिलेगी। भूजलस्तर में भी सुधार आएगा। पटरी कटान की भी समस्या बारिश के समय में नही होगी। विजय तिवारी बीडीओ चंडौस।

मनरेगा तहत करबन नदी की 16 किमीटर की सफाई कराई जा रही है। जिससे ब्लाक के 7 गांवो के मनरेगा मजदूरो को भी
मनरेगा से लोगों को घर के पास ही काम मिलेगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई के लिए नगर पंचायत ईओ से बात की जा रही है। डॉ. सुशील गौतम, एपीओ मनरेगा ब्लॉक चंडौस


नगर पंचायत क्षेत्र में आनी वाले करबन नदी क्षेत्र की सफाई का बजट हमारे पास नहीं है। सफाई का मामला आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। अगर सहमति बनी तो इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट मंजूरी के बाद ही सफाई कराई जा सकती है। डॉ. डीएस भारती, चेयरमैन नगर पंचायत चंडौस




भूजल स्थर बढाने के लिये गांवो में तालाब खुदवाने के साथ साथ ही अब ब्लाक द्वारा करबन नदी की पटरी व सफाई का कार्य कराने के लिये लिये बजट पास किया गया है। मनरेगा योजना के तहत करबन नदी की पटरी व सफाई के लिये लगभग 20 लाख रूपये खर्च किये जायेगें। करबन नदी पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed