फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 candidates lost their hopes, nominations canceled

अलीगढ़ः जांच में 20 प्रत्याशियों के टूटे अरमान, नामांकन हुए निरस्त

Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
20 candidates lost their hopes, nominations canceled
विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। खामियां मिलने पर 20 प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया। संबंधित विधानसभा के प्रेक्षक व रिटर्निंग अफसर की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच हुई। नामांकन पत्रों की जांच में पाया गया कि किसी प्रत्याशी ने प्रस्तावकों की संख्या पूरी नहीं की थी। किसी ने शपथ पत्र जमा नहीं किए थे और कुछ के नामांकन पत्र आधे-अधूरे थे। इसके चलते नामांकन पत्रों को निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

बरौली विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक छह नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। इगलास से चार, शहर से तीन, कोल, खैर, अतरौली से दो -दो व छर्रा से एक नामांकन पत्र खारिज किया गया है। अब सातों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार वर्ष 2017 के सापेक्ष प्रत्याशियों की संख्या कम है। पिछली बार 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

विधानसभावार निरस्त किए गए नामांकन
- 71 खैर विधानसभा क्षेत्र से मौलिक अधिकार पार्टी के राजकुमार व भारतीय महासंघ के पिंटू कुमार के नामांकन पत्र जांच में सहीं नहीं पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 72 बरौली विधान सभा क्षेत्र से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के हेमवंत सिंह चौहान के नामांकन में दस प्रस्तावकों की जगह एक प्रस्तावक के दस्तावेज मौजूद थे। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की शशि राजपूत का बैंक खाता नामांकन से कुछ घंटे पूर्व खुलवाया गया था। नियमानुसार बैंक खाता एक दिन पहले का होना अनिवार्य है। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के पवन शर्मा ने भी दस प्रस्तावक प्रस्तुत नहीं किए थे। निर्दलीय अनार सिंह वर्मा, केशव सिंह बघेल व विनीत कुमार ने फार्म 26 को पूरा नहीं भरा था। इसके चलते तीनों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
- 73 अतरौली विधान सभा क्षेत्र से मौलिक अधिकार पार्टी से उर्मिला देवी व निर्दलीय चंद्रपाल के नामांकन आधे-अधूरे होने पर निरस्त कर दिए गए।
- 74 छर्रा विधान सभा क्षेत्र से मौलिक अधिकार पार्टी से पूरन सिंह का नामांकन पत्र अपूर्ण होने पर निरस्त कर दिया गया।
- 75 कोल विधान सभा से निर्दलीय पूरन सिंह द्वारा नौ प्रस्तावक दाखिल करने एवं शिव प्रसाद का नामांकन का एक प्रस्तावक दाखिल करने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
- 76 शहर अलीगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनोज सक्सेना के पार्टी का बी फार्म दाखिल न करने पर, निर्दलीय विनय वार्ष्णेय व इरफान के नामांकन के साथ अधूरा शपथ पत्र दाखिल करने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
- 77 इगलास विधान सभा क्षेत्र से मौलिक अधिकार पार्टी के राजवीर सिंह, एआईएमआईएम के मदनकांत, आम आदमी पार्टी से हरिओम व पुष्पेंद्र कुमार निर्दलीय के नामांकन पत्र आधे-अधूरे पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
विधान सभा वार चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की सूची
खैर विस क्षेत्र
अनूप सिंह प्रधान - भाजपा, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी - रालोद, चारू कैन - बहुजन समाज पार्टी, मोनिका सूर्यवंशी - कांग्रेस, माहनेश प्रताप सिंह - आम आदमी पार्टी, मूलचंद्र - निर्दलीय, जगदीश प्रसाद- निर्दलीय।
बरौली विस क्षेत्र
ठा. जयवीर सिंह - भाजपा, प्रमोद गौड़ - रालोद-सपा गठबंधन, नरेंद्र कुमार शर्मा - बसपा, गौरांग देव चौहान - कांग्रेस, सुनीता शर्मा - आम आदमी पार्टी, शाकिर अली -एआईएमआईएम , देवेंद्र कुमार- निर्दलीय।
अतरौली विस क्षेत्र
संदीप सिंह - भाजपा, वीरेश यादव - सपा, धर्मेंद्र कुमार - कांग्रेस, डॉ. ओमवीर सिंह - बसपा, अखिलेश देवी - निर्दलीय, राहुल सिंह - निर्दलीय, सलीम खां - निर्दलीय, खेम सिंह - आम आदमी पार्टी, बृजेश यादव - लोकदल, कैलाश शर्मा - बहुजन मुक्ति पार्टी, मंजू रानी - निर्दलीय, अभिषेक यादव - निर्दलीय।
छर्रा विस क्षेत्र
रवेंद्र पाल सिंह - भाजपा, तिलकराज यादव - बसपा, लक्ष्मी धनगर - सपा, अखिलेश कुमार - कांग्रेस, सुशील कुमार -आम आदमी पार्टी, यादकरन कुशवाह -जन अधिकार पार्टी, सतीश कुमार -निर्दलीय, अक्षय कुमार - निर्दलीय, राजेश कुमार शर्मा - भारतीय सुभाष सेना, जसवीर - निर्दलीय।
कोल विस क्षेत्र
अनिल पाराशर - भाजपा, विवेक बंसल - कांग्रेस, अज्जू इशहाक - सपा, मो. बिलाल - बसपा, मनोज कुमार शर्मा - आम आदमी पार्टी, शम्स तवरेज खां - निर्दलीय, नईम खान - निर्दलीय, मुन्ना लाल उर्फ एमएल पापा- निर्दलीय।

शहर विस क्षेत्र
जफर आलम - सपा, मुक्ता राजा - भाजपा, रजिया खान - बसपा, सलमान इम्तियाज - कांग्रेस, मोनिका थापर - आम आदमी पार्टी, केशव देव शर्मा - निर्दलीय, विनोद कुमार -स्वराज भारतीय न्याय पार्टी, रामगोपाल - स्वतंत्र जनता पार्टी, मो. इरफान - विकास संयुक्त पार्टी, रिहानुद्दीन - मौलिक अधिकार पार्टी, विनोद कुमार- लोक जनशक्ति पार्टी, रेणुका शर्मा - राष्ट्रीय सवर्ण दल।
इगलास विस क्षेत्र
राजकुमार सहयोगी - भाजपा, सुशील कुमार - बसपा, वीरपाल सिंह दिवाकर - रालोद, प्रीति धनगर - कांग्रेस, कुंवरपाल - लोकदल।
विस क्षेत्र पुरुष प्रत्याशी महिला प्रत्याशी कुल
खैर 05 02 07
बरौली 05 01 06
अतरौली 11 02 13
छर्रा 09 01 10
कोल 08 00 08
शहर 08 04 12
इगलास 04 01 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed