फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2.31 lakh voters of the district away from the covid vaccine

अलीगढ़ः जिले के 2.31 लाख मतदाता कोविड रोधी टीका से दूर

Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
2.31 lakh voters of the district away from the covid vaccine
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 को देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। तब से लेकर आज तक जिले में 39.76 लाख लोगों को टीका लग चुका है। 25.33 लाख लोग पहली एवं 14.35 लाख लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। जिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 27.64 लाख मतदाता है। इस हिसाब से 2.31 लाख मतदाता अभी भी टीका से दूर हैं। इसी तरह 13.28 लाख मतदाता दूसरी खुराक से दूर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले इनका टीकाकरण बड़ी चुनौती है। अलीगढ़ में प्रथम चरण में 10 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव है। एक महीने से भी कम समय शेष है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड रोधी दोनों खुराक लेने वालों में संक्रमण हल्का मिल रहा है, जबकि टीका नहीं लेने वाले लोगों के लिए कोरोना जोखिम भरा है।

हम लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास करेंगेे। टीका से वंचित लोगों को प्रथम खुराक एवं प्रथम खुराक ले चुके लोगों को निर्धारित समय पर दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
आज टीकाकरण की स्थिति...
- आज टीकाकरण - 29571
- एहतियाती खुराक - 1781 (कुल 6964)
- 15 से 17 वर्ष - 6757 (कुल 98852)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed