{"_id":"7b0473f45ec63f11902ea75b69c59f53","slug":"2-17-crore-in-the-form-of-lock-township-boundriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला नगरी में 2.17 करोड़ से बनेगी बाउंड्रीवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला नगरी में 2.17 करोड़ से बनेगी बाउंड्रीवाल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की बड़ी मांग पूरी होने जा रही है। तालानगरी के चिह्नित रास्तों पर बाउंड्रीवाल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में गुरुवार को कमिश्नर चंद्रकांत ने जब उद्यमियों की सबसे पुरानी मांग पर प्रगति रिपोर्ट मांगी तो क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी स्मिता सिंह एवं एक्सईएन यूपीएसआईडीसी बीडी यादव ने बाउंड्रीवाल निर्माण की सभी अड़चन दूर करने की जानकारी उद्यमियों को दी।
आरएम ने बताया कि चिह्नित स्थलों पर आवासीय सेक्टर के चारों ओर प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के लिए 217.28 लाख की मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मुख्यालय स्तर पर टेंडर भी हो गए हैं।
कानपुर मुख्यालय पर अनुबंध का काम भी 10 दिन में पूरा होने की संभावना है। अनुबंध होते ही बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कमिश्नर चंद्रकांत ने उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
उद्यमियों से पॉलिथीन एवं कैरी बैग पर सरकार द्वारा लगाये गए प्रतिबंध को लागू कराने में सहयोग करने को कहा। बैठक में क्वार्सी चौराहे से तालानगरी तक डिवाइडर बनाये जाने का मामला भी उठा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अलीगढ़ ने बताया कि पीडब्लूडी ने डीपीएस से तालानगरी के सामने तक के डिवाइडर निर्माण का 28 लाख का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट का अनुमोदन होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। कमिश्नर ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को आदेश दिया कि वह उद्यमियों द्वारा समन्वयन स्थापित कर शटडाउन लें।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग वाईके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत देवेेेंद्र सिंह, उप श्रम आयुक्त जबीं आयषा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड प्रमोद मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर कमला प्रसाद, आरएम यूपीएसआईडीसी स्मिता सिंह, चंद्रशेखर, लल्लू सिंह, ओपी राठी, वाईएम झा, नेकराम शर्मा, वीके मित्तल आदि उद्यमी उपस्थित थे।